
बिलासपुर | रेलवे स्टेशन में वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था बनाई गई है। बोर्ड लगाकर आम लोगों को चेताया गया है कि यहां गाड़ियां खड़ी नहीं करें। इसके उलट जहां पार्किंग निषेध का बोर्ड खड़ा है, वहां नियमों को मुंह चिढ़ाते बेतरतीब तरीके से दो पहिया वाहन खड़े किए गए हैं। इसके चलते स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। आरोप है कि यहां ठेकेदार इसकी आड़ में अवैध वसूली करते हैं। इस पर रेलवे ने नियंत्रण नहीं लगाया गया है। इसके कारण स्टेशन में पार्किंग की व्यवस्था फिर खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर आम लोगों को यहां से निकलने में दिक्कत होती है। इसलिए वे परेशान हैं।

रेलवे पार्किंग स्टैंड मे नियम क़ानून कि खुले आम धज्जिय्या उड़ाई जा रही है. टेंडर के नाम के मुताबिक स्टैंड मे अग्निशमन कि व्यवस्था अनिवार्य है.लेकिन ठेका कंपनी ख़्वाजा गरीब नवाज़ द्वारा अपनी मनमानी चलाई जा रही है.
सूर्य का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चूका है.अगर इस दौरान स्टैंड मे आगजनी कि घटना घट जाये तो 700 से अधिक वाहन पलक झपकते खाक हो जायेंगे.स्टैंड के मैनेजर ने भी अग्निशमन कि व्यवस्था नहीं होने कि बात हमारे सामने कही. रेलवे के संज्ञान मे लाने के बाद अधिकारियो ने ठेका कंपनी को नोटिस देने कि बात कही है.क्या रेलवे प्रशासन इन ठेकेदारों पर एक्शन लेती है या इन ठेकेदारों को ये सब करने का सह देती है
अगर यात्रीयों से पार्किंग रसीद गुम हो जाती है तो यात्री से 2 हजार वसूले जाते है
रेलवे स्टेशन की पार्किंग हमेशा से विवादों में रही है। आए दिन यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर यात्री या उनके स्वजन शिकायत करते हैं। इसके बाद भी पार्किंग के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अवसर पाकर मोटी रकम ऐंठने से पीछे नहीं रहते।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

