
_कोर्ट के आदेश पर उसे जनवरी में 92 दिनों का मिला था पैरोल
_बिलासपुर सेंट्रल जेल में डबल मर्डर केस में सजा काट रहा आरोपी पैरोल पर छुट्टी जाने के बाद फरार हो गया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फरार हुए कैदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है
जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी में 8 जून 2010 की रात दयालबंद निवासी गुड्डा सोनकर व उसके जीजा ननका घोरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दयालबंद के जय उर्फ गुड्डा जायसवाल ,अजय उर्फ जिज्जी, विजय उर्फ हल्लो जायसवाल, मनोज अग्रवाल
,ऋषिराज मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी और हनी समदरिया समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। सन 2012 में इस मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी तब से सभी आरोपी केंद्रीय जेल में सजा काट रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी अजय उर्फ जिज्जी जायसवाल को जनवरी महीने में 92 दिन की पैरोल मिली थी जिसके बाद उसे दो मई को शाम पांच बजे तक केंद्रीय जेल में पहुंचना था ,लेकिन, वह जेल नहीं पहुंचा। जेल प्रबंधन ने उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वो फरार हो गया है। जिसके बाद केंद्रीय जेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई आरोपी अजय के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है
।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
