
बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र के निजी संस्थान में हेल्पर की दो दिन पुरानी लाश मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक आए दिन नशा करता था। पुलिस की टीम साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
सिरगिट्टी टीआई भारती मरकाम ने बताया कि मुंगेली जिले के पथरिया में रहने वाले मनोज धुरी(24) निजी संस्थान में हेल्पर का काम करते थे। वे सिरगिट्टी में अपने परिचित के साथ रहते थे। दो दिन पहले वे ड्यूटी पर आए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को उनके साथ काम करने वालों ने बताया कि कंपनी के एक टायलेट से बदबू आ रही है। टायलेट अंदर से बंद है। इस पर कंपनी के कुछ लोगों ने रोशनदान से झांककर टायलेट के अंदर देखा। वहां पर युवक की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में टायलेट का दरवाजा तोड़कर युवक की लाश को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना स्वजन को देकर शव चीरघर भेज दिया गया। स्वजन की मौजूदगी में पीएम कराया गया है। पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक आए दिन नशा करता था। पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…

