
खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में फरार कांग्रेस नेता तैयब हुसैन के खिलाफ पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। सरकंडा निवासी रज्जब अली की पुश्तैनी जमीन जबरन हड़पने के मामले में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली थी। रज्जब अली खुद भी कांग्रेस का नेता था। इस मामले में पुलिस पहले ही कांग्रेसी अकबर खान को गिरफ्तार कर चुकी है तो वहीं अकबर खान और तैयब हुसैन का नाम गुंडा सूची में भी शामिल किया गया है। तैयब हुसैन के खिलाफ सरकंडा थाने में धारा 306 34 का मामला दर्ज है तो वहीं सिविल लाइन में धारा 294 506 451 34 का मामला पंजीबद्ध है।

मसानगंज निवासी पूर्व पार्षद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की तलाश पुलिस लंबे अरसे से कर रही है। तैयब हुसैन वही है जिसने बिलासपुर के तत्कालीन विधायक शैलेश पांडे का गिरेबान पकड़ लिया था। इस बीच 25 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि तैयब हुसैन भारतीय नगर में किराए का मकान लेकर वहां छिप कर रह रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारा लेकिन तैयब हुसैन हाथ नहीं लगा। इधर भाजपा की सरकार बनने के बाद से पुलिस पर लगातार तैयब हुसैन की गिरफ्तारी का दबाव है, जिसके बाद पुलिस ने तैयब हुसैन के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने या उसे गिरफ्तार कराने वाले के लिए ₹5000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने इसके लिए कई फोन नंबर जारी किए है, जिस पर कोई भी सूचना दे सकता है। इन सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा।
तैयब हुसैन के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के नंबर 07752 223330 या मोबाइल नंबर 9479193001, एडिशनल एसपी के दूरभाष क्रमांक 0775222191 या उनके मोबाइल नंबर 94791 93302 और पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल फोन नंबर 07752 228504 या मोबाइल नंबर 9479 193099 पर सूचना दिया जा सकता है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
