
बिलासपुर- तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस में जमकर हड़कंप मचा हुआ है, विधानसभा चुनाव से पहले ऑडियो बम की तरह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लेटर बम फूटा है..
दरअसल बिलासपुर के कोटा विधानसभा अंतर्गत आने वाले रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है.. वही जिला अध्यक्ष गुट के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा लिखी गई चिठ्ठी में कोटा विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया है.. कांग्रेसियों ने साफ साफ साफ लिखा है कि यदि कोटा विधानसभा में कांग्रेस हारती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अटल श्रीवास्तव की होगी
गौरतलब है कि, कोटा विधानसभा में भी अटल और विजय के बीच गुटबाजी की खबरे चरम में थी और यह अब खुलकर सामने आ गई है, जिसके कारण कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले कोटा से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है, खैर इस चिट्ठी के वायरल होने से कांग्रेसियों में आपसी फुट पड़ना निश्चित है और बीजेपी को एक नया मुद्दा मिल गया है जिसका जवाब देना कांग्रेस पार्टी को महंगा पड़ सकता है..



Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
