
बिलासपुर,,,, पूर्व जिलाध्यक्षों विजय केशरवानी और विजय पांडेय के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिविल लाइन थाना घेराव कर जमकर नारेबाजी की कांग्रेस भवन से रैली निकालकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे और दो घंटे तक सड़क पर धरना देकर सरकार की नीतियों और FIR के खिलाफ विरोध जताया!

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों, बिजली बिल में बढ़ोतरी, रजिस्ट्री फीस में बढ़ोतरी और गरीबों के मकानों में बुलडोजर चलाने जैसे जनहित के मुद्दों पर आंदोलन को दबाने के लिए भाजपा सरकार ने FIR करवाई है! कांग्रेस नेताओं का कहना है! कि शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की यह कोशिश सरकार की डर और जनता का ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है!

सिविल लाइन थाना परिसर और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था! कांग्रेसजनों ने सड़क पर बैठकर दो घंटे तक धरना दिया और नारेबाजी की दो एंबुलेंस को मार्ग देने के लिए उन्होंने अस्थायी रूप से सड़क खाली की…
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्षों विजय केशरवानी और विजय पांडेय ने पुलिस की पहल पर गिरफ्तारी दी! कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करना जनता का अधिकार है! और इसे दबाने की कोशिश अस्वीकार्य है!

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समर्थन मूल्य पर किसानों को लाभ नहीं दे रही और खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था है! जिससे किसान परेशान हैं! कांग्रेस नेता विजय केशरवानी और विजय पांडेय ने कहा कि जनहित के लिए आंदोलन और जेल जाना उनका कर्तव्य है! और वे डरने वालों में से नहीं हैं!
इस विरोध प्रदर्शन में शहर और जिले के दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे! जिन्होंने FIR के विरोध में सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर नाराजगी जताई!
विरोध रैली की अगुवाई शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव और अन्य नेताओं ने की। रैली में तखतपुर, सकरी, बिल्हा, तिफरा, सिरगिट्टी, बेलतरा, सीपत, मस्तूरी, मल्हार, रतनपुर और कोटा सहित आसपास के इलाकों से हजारों कांग्रेसजन और महिलाएं शामिल हुईं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिलासपुर में वन विभाग बना विवादों का जंगल: महिला वनरक्षक के गंभीर आरोप, अफसरों पर प्रताड़ना का साया, शिकायतों पर चुप्पी से उठे सवाल, न्याय के लिए मीडिया का सहारा, सिस्टम पर भरोसा डगमगाया…
Uncategorized2026.04.23सट्टा किंग का खेल: रायपुर में बाबू पठान, आशु शर्मा और इमरान का नेटवर्क हावी, दुबई कनेक्शन से करोड़ों की बाज़ी, पुलिस की रेड के बावजूद खाईवाल अब भी फरार और सिस्टम बेबस नजर आया…
Uncategorized2026.04.23फेरो मैंगनीज में घोटाले का खेल, ट्रक चालक बना मास्टरमाइंड, 3 टन माल गायब कर गिट्टी-पत्थर से भर दिए बैग, 48 लाख की चपत लगाकर भागा आरोपी, आखिरकार पुलिस ने अलवर से दबोचकर पूरा खेल किया बेनकाब…
Uncategorized2026.04.2325 हजार में बिकता था सिस्टम, ACB ने पटवारी को सिखाया सबक, जमीन नामांतरण के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, प्रार्थी ने खेला मास्टर स्ट्रोक, रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर, अब कानून की गिरफ्त में पहुँचा पूरा मामला…
