
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों मामलों से जुड़े 1 लाख 11 हजार रुपए से अधिक का चोरी का सामान बरामद कर लिया! बरामद सामान में तीन मोबाइल, नकदी, सोने का मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान शामिल है! दोनों घटनाओं में एक नाबालिग आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है!

पहली वारदात: खिड़की खुली छोड़ने का फायदा, घर से 51,675 रुपए का सामान पार…
खमतराई निवासी प्रकाश यादव (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 नवंबर की रात खिड़की खुली रह गई थी! इसी रास्ते चोर घर में घुसे और पर्स से 6000 रुपए नकद, मोबाइल फोन और सोने का मंगलसूत्र चुरा ले गए! चोरी गए सामान की कुल कीमत 51,675 रुपए आंकी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की!

आवास पारा निवासी लालाराम केवट के मुताबिक 5 अक्टूबर की दोपहर वे घर में ताला लगाकर ई-रिक्शा चलाने निकले थे! इसी बीच कमरे में चार्जिंग पर रखा मोबाइल, 5000 रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए! चोरी का नुकसान लगभग 60,000 रुपए रहा!
पुलिस को मिला सुराग: काली मंदिर के पास बेचने की कोशिश…
तफ्तीश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि काली मंदिर के पास एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में है! मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शिवराज यादव और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया!पूछताछ में दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार कर बैठे!
1.11 लाख का सामान बरामद, आरोपी जेल दाखिल….
निशानदेही पर पुलिस ने 1,11,675 रुपए की सम्पत्ति बरामद की। मुख्य आरोपी शिवराज यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
