
बिलासपुर,,,, बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आज तड़के सुबह करीब 4 बजे थाने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक ने प्लेटफार्म ड्यूटी से वापस आए साथी प्रधान आरक्षक के सिर पर गोली मार हत्या कर दी है! RPF थाने में हुई गोलीकांड से रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी मचा गई है! इधर घटना के थाने को सील कर जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है!


बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक के एस लादेर को रात्रि पहर में थाने ड्यूटी पर तैनाती की गई थी! जबकि प्लेटफार्म ड्यूटी की जवाबदारी पीके मिश्रा की थी! सुबह 4 बजे के आसपास अहमदाबाद एक्सप्रेस को अटेंड करने के बाद प्रधान आरक्षक मिश्रा अपने साथी कर्मचारी के साथ थाने पंहुचा था! साथी कर्मचारी तो प्लेटफार्म पर ही रुक गया जबकि मिश्रा थाने के भीतर चला गया!

बमुश्किल से 10 मिनट ही गुजरे थे! कि थाने के भीतर गोली चलने की गूंज से स्टेशन परिसर दहल गया! गोली की आवाज सुनकर थाने पहुंचे लोगो ने देखा कि फर्श पर रक्त रंजित हालत में पीके मिश्रा की लाश ओंधे मुंह पड़ी थी! और प्रधान आरक्षक लादेर गन लिए खड़ा था! माना जा रहा है! कि आपसी कहासुनी में तैश में आकर लादेर ने अपने गन से पीके मिश्रा के सिर पर गोली मार दी है! बहरहाल रेलवे पुलिस जीआरपी ने मौके को सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! सुबह 10 बजे तक रेलवे एसपी समेत अन्य उच्च अधिकारी पहुंचेंगे। जिसके बाद ही पूरे मामले की असली वजह सामने आ पाएगी! मृतक जांजगीर जिले का रहने वाला जबकि आरोपी प्रधान आरक्षक रीवा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है! मिली जानकारी के अनुसार सविधान को लेकर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश के आकार प्रधान आरक्षक ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
