
रायपुर_बिलासपुर,,, आज अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, छात्रों से हो रहे आर्थिक दोहन और दीक्षांत समारोह जैसी औपचारिकताओं के नाम पर लाखों–करोड़ों रुपए के दुरुपयोग के खिलाफ NSUI ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया!


यह विरोध NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा और बाजे–गाजे के साथ आयोजित किया गया… जिसका उद्देश्य गूंगी–भैरी बनी यूनिवर्सिटी प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग को सच का आईना दिखाना था!
NSUI द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रबंधन दीक्षांत समारोह जैसे कार्यक्रमों में मनमानी कर भंडार क्रय नियमों की खुली अवहेलना कर रहा है!

स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शासन के नियमों को दरकिनार कर मनमर्जी से कार्य किए जा रहे हैं! जिससे छात्रहित का नुकसान हो रहा है! और कुछ चुनिंदा लोगों को अनुचित लाभ पहुँचाया जा रहा है!
NSUI प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में बड़े स्तर की अनियमितताएँ सामने आई हैं! पहले बिना निविदा प्रकाशित किए टेंडर जारी कर दिया गया! NSUI के तत्काल विरोध और दबाव के बाद महज 48 घंटे के लिए निविदा प्रकाशित की गई…
जबकि नियमानुसार किसी भी निविदा का प्रकाशन कम से कम 21 दिन के लिए अनिवार्य है! इतना ही नहीं, टेंडर की अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले ही डोम (टेंट) लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया… जिससे स्पष्ट है! कि टेंडर पहले से तय व्यक्ति या संस्था को ही देने की तैयारी थी! अन्य संबंधित कार्यों के लिए भी कोई वैध प्रक्रिया अपनाए जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं!

NSUI के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुलसचिव डॉ. तारनीश गौतम स्वयं बाहर आए और उन्होंने हुई गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में सभी प्रक्रियाओं का पूर्णतः पारदर्शिता के साथ पालन करने का आश्वासन दिया… साथ ही उन्होंने कहा कि नियमों के पालन में जिन भी अधिकारियों या समिति सदस्यों से त्रुटि हुई है! उन सभी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी! आश्वासन के बाद NSUI ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम समाप्त किया… किंतु स्पष्ट चेतावनी दी कि छात्रहित के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

NSUI ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाता… छात्रहित में निर्णय नहीं लेता और छात्रों के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित नहीं करता… तो आंदोलन आगे और उग्र रूप लेगा! छात्र संगठन ने स्पष्ट कहा कि वे आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी…

ज्ञापन सौपते हुऐ NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह, पुष्पराज साहू, करन यादव, राजा खान, ओमप्रकाश बंजारे, पंकज सोनवानी, विशु साहू, अंशु गोस्वामी, हरदेव साहू, सुदामा साहू, गौकरण, भूमिकाराज, अक्षय त्रिपाठी, सुमित कुमार., शशांक भार्गव , अभिजीत साहू, अंशु समेत सैकड़ो छात्रनेता व छात्र मौजूद रहेंl
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
