
बिलासपुर तखतपुर,,,, मुंगेली जिले के बरेला से एक युवक के अपहरण कर मारपीट कर उसे अधमरा होने पर घर के दरवाजे पर छोड़ने और युवक की मौत का मामला सामने आया है! जरहा गांव पुलिस पर इस गम्भीर मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप है!
मिली जानकारी के मुताबिक बरेला वार्ड नम्बर 13 निवासी
20 वर्षीय राजकुमार धुरी चिल्हाटी में रहकर ट्रेक्टर चलाने का काम करता था! गत 26 दिसम्बर को वह किसी कार्यवश पंजाब नेशनल बैंक आया था! दोपहर करीब 3 बजे वह बैंक से चिल्हाटी जाने निकलां तभी कार सवार चार – पांच युवको ने ओवरटेक कर उसे जबरदस्ती कार में भरकर ले गए…. और उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे वह बुरी तरह घायल हो इसके बाद अपहरणकर्ता उसे करीब शाम 6 बजे उसे उसके घर के दरवाजे के बाहर उतारकर चले गए परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे जहा उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर मे जख्म मिले है!
मृतक के पिता बेनी राम ने बताया कि गांव के ही किसी से युवक से करीब साल भर पहले उसका विवाद हुआ था सम्भवतः इसी रंजिश में युवकों ने उसका अपहरण कर मारपीट किया है।
ये हाल है पुलिसिंग का…
जरहागाव पुलिस पर थाने से मृतक के पिता को भगाने का आरोप है, बताया जा रहा कि घटना के बाद राजकुमार धुरी के माता – पिता जरहागांव थाने रिपोर्ट लिखाने गए थे पर रिपोर्ट लिखने के बाजाए परिजनों को लौटा दिया।
पुलिस रिपोर्ट लिखकर समय रहते कार्रवाई करती तो शायद राजकुमार धुरी की जान बच जाती ।
आरोप गलत है, मृतक के परिजन थाने आये थे पर बिना रिपोर्ट लिखाए चले गए। परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
नंद लाल पैकरा, थाना प्रभारी जरहागांव।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.05थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अनोखी पहल… सरकंडा थाना बना हरियाली का संदेशवाहक, पुलिस जवानों संग किया वृक्षारोपण… बोले- “पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेगी…
Uncategorized2026.06.05दिनदहाड़े कारोबारी पर हमला… डंडे-चाकू से पीटा, फिर 1.66 लाख, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश…
Uncategorized2026.06.05रेत-गिट्टी माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर! बिलासपुर में 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, कोटा-कोनी से हिर्री तक खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वालों में मचा हड़कंप, पुलिस थानों में खड़े कराए गए वाहन…
Uncategorized2026.06.05मिर्च झोंककर किया ब्लाइंड अटैक… फिर पत्थरों से कुचल डाला बाउंसर
पुरानी रंजिश में पथर्रा गांव बना खूनी रणभूमि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई निखिल की सांसें… पुलिस अब हत्यारे की तलाश में जुटी…
