
बिलासपुर,,, स्मार्ट सिटी ने भले ही पूरे देश में स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया हो… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है! हम बात कर रहे हैं! सरकंडा क्षेत्र के प्रमुख मोहल्ले जोरा पारा की… जहां हालात दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं! और लोग गंदगी के बीच जीने को मजबूर हैं!

स्मार्ट सिटी बनने की राह पर चल रहे बिलासपुर के जोरा पारा तालाब क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव नजर आ रहा है! यहां नालियों की सही निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी हुई है! हालात इतने खराब हैं! कि नालियों का गंदा पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है! इससे न सिर्फ रहवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है!

बल्कि बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है! इस गंभीर समस्या को लेकर शिवसेना प्रमुख रेवती यादव ने क्षेत्र के विधायक, नगर निगम कमिश्नर और जिलाधीश को लिखित आवेदन सौंपा है! उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र लिखे गए…. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है! मोहल्लेवासी लंबे समय से परेशान हैं!
और आए दिन किसी न किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं! रेवती यादव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है! कि यदि इस बार भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया… तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे! उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए मांग की है! कि मोहल्ले की सभी छोटी नालियों को उचित ढलान के साथ बड़ी नालियों से जोड़ा जाए…
जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए… और शहर की धरोहर जोरा पारा तालाब की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए…. उन्होंने साफ चेतावनी दी है! कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा!
सवाल साफ है! स्वच्छता में देश में दूसरा स्थान पाने वाला स्मार्ट सिटी बिलासपुर आखिर अपने ही मोहल्लों की इस बदहाली पर कब ध्यान देगा? अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
