
बिलासपुर,,,, तोरवा थाना क्षेत्र में पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! इस मामले में तोरवा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 564/2025 धारा 318(4), 336(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है! प्रार्थिया वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, तोरवा ने शिकायत दर्ज कराई थी! कि उनके पड़ोस में रहने वाले सचिन कुमार मानिकपुरी ने कोल माइंस, कोरबा में हाईवा वाहन लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया… आरोपी ने पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर उनसे कुल 17 लाख रुपये ले लिए…
जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी वाहन विक्रय पत्र (फोर्ज्ड डीड) तैयार कर प्रार्थिया को गुमराह किया… और रकम हड़प ली… मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जांच नगर पुलिस अधीक्षक IPS गगन कुमार, को सौंपी…
CSP गगन कुमार के निर्देश पर थाना तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के फरार होने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया… गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार मानिकपुरी (28 वर्ष), निवासी मधुसूदन हाईट्स, हेमुनगर, तोरवा को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है! पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
