
बिलासपुर,,, नए साल के ठीक दूसरे ही दिन ACB ने SDM के बाबू को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है!ACB इकाई बिलासपुर ने कार्यवाही करते हुए धर्मजयगढ़ के SDM कार्यालय के बाबू को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया… डर से पैसे को आरोपी ने आवास के पीछे फेका था! रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है!
दरअसल ACB और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान में नए वर्ष 2026 की शुरुआत में ही शुक्रवार 2 जनवरी को ACB इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में SDM कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक को एक ग्रामीण से 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया! बिलासपुर ACB के DSP अजितेश सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को ग्राम अमलीटिकरा तहसील धर्मजयगढ रायगढ़ निवासी राजू कुमार यादव ने ACB इकाई बिलासपुर में शिकायत की थी! कि उसने अपने नाम पर ग्राम अमली टिकरा में एक जमीन क्रय की थी! उक्त जमीन का रजिस्ट्री उपरांत नामांतरण भी उसके नाम पर हो चुका है!
SDM कार्यालय धर्मजयगढ़ के बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे बुलाकर यह कहा था! कि जिस जमीन को वह खरीदा है! वह गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है! जिसके संबंध में उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ एक शिकायत हुई है! जिसके बारे में अनावेदक ने उसे बाद में बुलाने पर मिलने को कहा 22 दिसंबर को अनावेदक ने उसे मिलने के लिए बुलाया जिस पर वह 23 तारीख को अनावेदक से जाकर मिला तो अनावेदक बाबू अनिल चेलक द्वारा उससे शिकायत को नस्तीबद्ध करने के बदले में 2 लाख रुपए की मांग की गई! वह बाबू अनिल चेलक को रिश्वत में 2 लाख रुपए नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है!
रिश्वत नहीं देकर रंगे हाथों पकड़वाने की थी योजना…
कराने पर शिकायत सही पाई गई! तथा सत्यापन के दौरान प्रथम किश्त में 1 लाख रुपए लेने के लिए सहमति आरोपी अनिल चेलक द्वारा दी गई! जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई! 2 जनवरी को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई राशि 1 लाख रुपए को आरोपी को देने हेतु आरोपी के धर्मजयगढ़ स्थित शासकीय आवास में भेजा गया! जो रिश्वत की राशि 1 लाख रुपए को आरोपी अनिल चेलक द्वारा अपने हाथ में लेने के बाद कुछ संदेह होने पर तुरंत आवास का दरवाजा बंद कर लिया गया! और दरवाजा नहीं खोला गया! लगातार प्रयास के बाद ACB टीम ने दरवाजे को जोर से धक्का देने पर अंततः दरवाजा खुल गया! आवास में आरोपी के मिलने पर पहले आरोपी रिश्वती रकम के बारे में कुछ नहीं बताया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने रिश्वत में ली गई राशि 1 लाख रुपए को अपने आवास के पीछे के दीवार के पीछे तरफ बैग में डालकर फेकना बताया। जिसे ACB के स्टाफ ने भी आवास के पीछे आरोपी को फेंकते हुए देखा था! रिश्वत की राशि 1 लाख रुपए को ACB टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है! पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 1 लाख रुपए जप्त कर ACB के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
