
बिलासपुर,,,, जिले के सीपत क्षेत्र में स्थित NTPC से निकलने वाली राख अब आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गई है! नियमों को ताक पर रखकर रोजाना ओवरलोड ट्रकों में राखड़ की ढुलाई की जा रही है! कई ट्रक बिना तिरपाल ढंके सड़क पर दौड़ रहे हैं! जिससे हवा में राख उड़कर लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही है!
NTPC सीपत के राखड़ बांध से हर दिन सैकड़ों टन राख ट्रकों के जरिए ले जाई जा रही है! हालात इतने खराब हो गए हैं! कि गांवों से लेकर मुख्य सड़कों तक राख की मोटी परत जम गई है! चलते वाहनों के साथ राख उड़ती रहती है! और आसपास के इलाकों में फैल जाती है! स्थानीय लोगों का कहना है! कि राख के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं! बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है! इसके बावजूद नो-एंट्री नियमों की अनदेखी करते हुए भारी ट्रक दिन-रात सड़कों पर चल रहे हैं!
सबसे हैरानी की बात यह है! कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी न तो NTPC प्रबंधन कोई ठोस कदम उठा रहा है! और न ही आरटीओ या ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई दिखाई दे रही है!जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है!
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है! कि ओवरलोड राखड़ परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए… सभी ट्रकों को तिरपाल से ढंकना अनिवार्य किया जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो! अब बड़ा सवाल यह है! कि आखिर कब तक सीपत की जनता राख की इस समस्या से जूझती रहेगी और कब प्रशासन इस पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
