
रायपुर,,,, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने एक बार फिर कोरोना काल में हुए 209 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर जांच की मांग उठाई है! उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), केंद्रीय गृह मंत्री और पीएमओ के प्रधान सचिव को एक साल पहले पत्र लिखा गया था! जिस पर कार्रवाई तो शुरू हुई, लेकिन अब भी कई बड़े अधिकारी और नेता राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई से बचे हुए हैं!
ननकी राम कंवर का आरोप है! कि कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरा देश और दुनिया संकट से जूझ रही थी! तब छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र से मिली राशि का गलत इस्तेमाल किया उन्होंने कहा कि कोविड-19 से राहत के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को एसडीआरएफ के तहत 209 करोड़ रुपये दिए थे! लेकिन इस राशि में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया!
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 14 मार्च 2020, 23 सितंबर 2020 और 15 अप्रैल 2021 को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार को साफ निर्देश दिए गए थे! कि केंद्र की राशि का उपयोग किन मदों में और किस तरह किया जाना है! ताकि आम जनता को कोरोना से राहत मिल सके! इसके बावजूद इन निर्देशों की अनदेखी कर राशि का दुरुपयोग किया गया!
ननकी राम कंवर के अनुसार, राज्य आपदा मोचन निधि से कोरोना रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और परिवार कल्याण विभाग, रायपुर को मिली 209 करोड़ रुपये की राशि में घोटाला हुआ! उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी उन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी, कोयला घोटाला, महादेव ऐप सट्टा, डीएमएफ, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी और शराब घोटाले जैसे मामलों में दस्तावेजों के साथ शिकायतें की थीं! जिन पर केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सीबीआई और ईडी के जरिए जांच कराई! इन मामलों में कई बड़े नेता और अधिकारी जेल भी जा चुके हैं!और जांच अभी जारी है!
पूर्व मंत्री ने मांग की है! कि कोरोना काल के इस 209 करोड़ रुपये के घोटाले की भी केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए! उनका कहना है! कि अगर सभी नामजद आरोपियों पर कार्रवाई होती है! तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
