
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए विशेष जांच अभियान चलाया… यह कार्रवाई शहर में बढ़ती अनियमित और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई!


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच की!

जांच के दायरे में 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार का एसीसी स्पा, भारतीय नगर का दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा शामिल रहे! पुलिस ने दस्तावेजों, कर्मचारियों की जानकारी और संचालन प्रक्रिया की बारीकी से पड़ताल की!

जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और अनियमित गतिविधियों के संकेत मिले! इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की! कार्रवाई की जद में अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन आए हैं! जिन्हें अनावेदक बनाया गया है!

सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है! अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! पुलिस ने चेतावनी दी है! कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी!
नाम अनावेदक : 👇👇
1. अविनाश लहरे पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
2. ऋषभ सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
3. मोहम्मद मोइन खान पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल
4. मनीष जोशी पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार
5. अमन सेन पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
