
बिलासपुर,,, जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया… इस अभियान के तहत ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग के दौरान एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के बीच खेले जा रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है!पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है!
पुलिस को 6 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि शहर के अलग-अलग इलाकों में कुछ लोग मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं! सूचना की तस्दीक के बाद सिविल लाइन पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महाराणा प्रताप चौक के पास से अविनाश वाधवानी उर्फ अवि तथा व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया…!
तलाशी के दौरान अविनाश वाधवानी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप चैट व स्क्रीनशॉट तथा ₹3,000 नगद बरामद किए गए… वहीं आयुष अग्रवाल के पास से एक मोबाइल फोन, सट्टा संबंधी व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट और ₹2,000 नगद जब्त किया गया! कुल मिलाकर पुलिस ने दो मोबाइल फोन, सट्टा से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और ₹5,000 नगद जब्त किए हैं!
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसंगत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया! प्रारंभिक पूछताछ में अन्य सटोरियों और खाईवालों से संपर्क के संकेत मिले हैं!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह ने इस सट्टा सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं! पुलिस द्वारा लगातार पता साजी की जा रही है! और साक्ष्य मिलने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी! सिविल लाइन पुलिस की यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है!

नाम आरोपीगण…
1. अविनाश वाधवानी उर्फ अवि पिता श्यामलाल वाधवानी, उम्र 28 वर्ष,
निवासी – गार्डन सिटी, मोपका, राहुल ढाबा के बगल में, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
2. आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश पिता अनिल कुमार अग्रवाल, उम्र 31 वर्ष,
निवासी – गली नंबर 5, विनोबा नगर, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर।
जप्त सामग्री…👇
• 02 नग मोबाइल फोन
• ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट
• नगदी रकम ₹5,000/
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
