
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आयोजित गरिमामय समारोह में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के न्यायिक जीवन, प्रशासनिक दक्षता और विधिक योगदान को स्मरण किया गया…! इस अवसर पर उनके कार्यकाल को न्याय, संतुलन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया गया…!
न्यायिक सोच पर केंद्रित रहा कार्यकाल…
मुख्य न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी अपने कार्यकाल के दौरान स्पष्ट दृष्टिकोण, संतुलित निर्णय और विधि के शासन के प्रति सम्मान के लिए जाने गए… उनके निर्णय केवल विधिक विवेचन तक सीमित नहीं रहे… बल्कि उनमें न्याय का मानवीय पक्ष भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ…
कार्यक्रम में यह तथ्य भी साझा किया गया कि न्यायमूर्ति तिवारी ने अपने न्यायिक कार्यकाल में 10,000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया… जिनमें 141 पूर्ण आरक्षित निर्णय शामिल हैं! इन आंकड़ों को मात्र संख्या नहीं… बल्कि न्यायिक प्रतिबद्धता और निरंतर कार्यशीलता का प्रतीक बताया गया…!
न्यायिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा…
न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को युवा न्यायिक अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में उल्लेखित किया गया… उनके निर्णयों और आचरण को न्यायिक मर्यादा और संस्थागत सम्मान का उदाहरण बताया गया…!
शैक्षणिक और न्यायिक पृष्ठभूमि…
न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी का जन्म 11 जनवरी 1964 को जांजगीर में हुआ… उन्होंने रायपुर से बी.कॉम., एल.एल.बी. और एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की… वर्ष 1987 में रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से संवैधानिक विधि में एल.एल.एम. करने वाले वे पहले छात्र रहे….
वर्ष 1990 में न्यायिक सेवा में प्रवेश के बाद उन्होंने जांजगीर, सारंगढ़, राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों में सेवाएं दीं और बाद में राजनांदगांव व कबीरधाम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया…!
उच्च न्यायालय में भूमिका…
न्यायमूर्ति तिवारी ने उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल सहित कई प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। 8 अक्टूबर 2021 को उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 31 जुलाई 2023 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली…
न्यायिक परिवार की उपस्थिति..
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल, पुलिस एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे…!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
