
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में हो रहे जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है! घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मिनोचा कॉलोनी की है!जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंचे थे!
पीड़िता प्रेमलता यादव, निवासी वैष्णवी विहार उसलापुर, 9 जनवरी को अपनी बहन आशा यादव के साथ प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं! कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 7 बजे दोनों सड़क किनारे स्थित चाय ठेले पर चाय पीने रुकीं… इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात महिला ने प्रेमलता यादव के गले में पहनी करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली…
पीड़िता ने बताया कि उन्हें गले में हल्का खिंचाव महसूस हुआ… लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण तुरंत ध्यान नहीं दे सकीं… वहीं उनकी बहन ने एक अज्ञात महिला को उनसे टकराते हुए देखा था! जो बाद में मौके से फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई!
चोरी गई चेन की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है!पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है! साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है! पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सतर्क रहने की अपील की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
