
बिलासपुर,,,, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में रविवार शाम तात्या भील बालक छात्रावास की मेस उस समय रणक्षेत्र बन गई.. जब आलू गुंडा को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया! घटना शाम करीब 6:30 बजे की है!
जानकारी के अनुसार, बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र हर्ष अग्रवाल नाश्ते में बने आलू गुंडा लेने किचन पहुंचा था! इसी दौरान मेस में कार्यरत रसोइए से उसकी कहासुनी हो गई! बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई! मेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है!
फुटेज में साफ दिख रहा है! कि रसोइया किचन प्लेटफॉर्म फांदकर छात्र की ओर दौड़ता है! और उसके हाथ में चाकू भी नजर आ रहा है!दूसरे कैमरे में गैलरी में छात्र और रसोइए के बीच मारपीट होती दिखती है! जिसमें अन्य छात्र भी हस्तक्षेप करते नजर आते हैं!
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मेस के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया। हालांकि, जब पुलिस उन्हें वाहन में बैठा रही थी!तभी कथित धमकी से नाराज छात्रों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और जमकर हंगामा किया!
घटना के बाद छात्रों ने मेस कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं! फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
