
बिलासपुर,,, जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव प्लाजा गेट के पास मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है! घटना के तत्काल बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है!
मामला 10 जनवरी 2026 की रात का है! जब राजीव प्लाजा में गार्ड की ड्यूटी कर रहे अमर पाल खाना खा रहे थे! इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद गार्ड साहेब सिंह ने एक ऑटो चालक को गेट नंबर-01 से अंदर जाने से मना किया! इस पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर गार्ड के साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की… साथ ही अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी!
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई…! पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया…!
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शाहरूख, रियाज अहमद और सागर नायक शामिल हैं! पुलिस जांच में यह भी सामने आया है! कि आरोपी रियाज अहमद और सागर नायक के खिलाफ थाना सरकंडा में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है! तीनों आरोपियों को माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है!
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक जय सिंह धुर्वे, रूपलाल चंद्रा और भागीरथी गेंदले की सराहनीय भूमिका रही!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
