बिलासपुर,,,, महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले उड़ीसा के अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है! थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में हुई तीन वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! वहीं गिरोह के 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है! मामला 15 मई का है! जब तोरवा थाना क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में एक महिला के गले से सुबह सफाई के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चैन झपट ली थी… घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई… सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस बिना नंबर की नीली स्कूटी तक पहुंची… जांच के दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र में महिला से मारपीट कर चैन लूटने की घटना भी सामने आई… दोनों घटनाओं के फुटेज और आरोपियों के हुलिये का मिलान करने पर एक ही गिरोह की संलिप्तता सामने आई… पुलिस ने गणेश नगर सिरगिट्टी निवासी नवीन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की… जिसने उड़ीसा से अपने साथियों को बुलाकर घर में ठहराने और वारदातों में सहयोग करने की बात स्वीकार की… पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, नवीन साहू, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया को गिरफ्तार किया… पूछताछ में आरोपियों ने तीन महिलाओं से चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाएं कबूल की हैं! पुलिस के अनुसार गिरोह उड़ीसा से विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय सहयोगियों की मदद से महिलाओं को निशाना बनाता था… आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद स्कूटी जब्त की गई है! पुलिस ने मामले में संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ी हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…

