बिलासपुर –बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।जहा पर एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है ,जो पुलिस विभाग में नौकरी की नियुक्ति पत्र देता है इस पूरे मामले में पुलिस ने चार लोगो को गिरिफ्तार किया है और नगद रकम और फर्जी नियुक्ति पत्र को जप्त किया है पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया की शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय था जो पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम लेते थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी आमद देने नियुक्ति पत्र लेकर स्थापना कक्ष पहुंचा।स्थापना शाखा प्रभारी ने नियुक्ति पत्र देखकर पूरा मामला समझा और इसकी सूचना थाना सिविल लाइन को दी जहा पर सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र लिए आए आरोपी पीयूष प्रजापति को थाना लाया गया और मामला कायम कर इस मामले की तफ्तीश में जुट गई आरोपी पियूष प्रजापति से पूछताछ करने पर उसने बताया की भाजपा पार्षद रेणुका नागपुरे निगम कर्मी भोजराज नायडू,पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पंकज शुक्ला,ये तीनों भी इस गिरोह में शामिल है और इनके द्वारा ही फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया।इस मामले में पुलिस ने आरोपी
पियूष प्रजापति पिता भोलाराम 28 साल करगीरोड, कोटा,भोजराज नायडू पिता लक्ष्मण नायडू 58 साल यदुनंदन नगर तिफरा,रेणुका प्रसाद नगपुरे पिता हरीलाल उम्र 49 साल निवासी हेमूनगर तोरवा,पंकज शुक्ला पिता भोलाराम शुक्ला 42 साल को गिरिफ्तार कर इनके पास 8लाख रुपए नगद और स्कैनर प्रिंटर, लेबटाब जप्त किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
