



बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौर की खसरा नंबर 335 /6 रकबा 1 एकड़ 13 डिसमिल जमीन का फर्जी मुख्तियार नामा तैयार करने वाली महिला सीमा देवी को सरकंडा पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को मुख्तियार नामा दिलाकर जमीन दलाल पर्दे के पीछे बड़ा खेल करने वाले थे.13/03/2022 को आरोपी महिला सीमा देवी ने पंजीयन कार्यालय से फर्जी मुख्तियार नामा तैयार करवाया. इसमें बकायदा जमीन मालिक शंकर लाल कछवाहा की जगह में दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके जमीन का पेपर तैयार कराया गया जिसमें भोला सिंह ठाकुर और हर्षिता चंद्रवंशी गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं. इस पूरे खेल में 3 बड़े जमीन दलालों का नाम सामने आ रहा है पंकज दुबे चंटिडीह, बादल खूंटे मस्तूरी और सरस्वती गेंदले का नाम आरोपी महिला सीमा ने पुलिस के समक्ष लिया है। प्रार्थी – शंकर लाल कछवाहा
सीमा देवी (फर्जी मुख़ातियारनामा तैयार करने वाली )
पंजीयन कार्यालय में फर्जी दस्तावेज देकर बनाया गया मुख्तियार नामा :- जमीन मालिक शंकरलाल कछवाहा का फर्जी आधार कार्ड और जमीन का दस्तावेज लगाकर रजिस्टर्ड फर्जी मुख्तियार नामा तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि जमीन मालिक शंकरलाल कछवाहा अपना हस्ताक्षर करते हैं, जबकि मुख्तियार नामा में फर्जी व्यक्ति द्वारा अंगूठा लगाया गया है. जमीन के खेल में बड़े जमीन दलालों का नाम सामने आया है जिनसे पुलिस जल्द पूछताछ करेगी।आरोपी महिला ने बताया कि सरस्वती,पंकज दुबे और बादल खूंटे ने डेढ़ लाख रुपए का लालच दिए थे बिजौर स्थित खसरा नंबर 335/6 रकबा 1 एकड़ 13 डिसमिल का फर्जी मुख्तियार नामा तैयार करने के एवज मे जमीन दलाल पंकज दुबे,बादल खुटे और सरस्वती गेंदले ने आरोपी महिला सीमा देवी को डेढ़ से दो लाख रूपए रजिस्ट्री के बाद देने बात कही थी। पंजीयन कार्यालय में आंख मूंदकर तैयार किया गया मुख्तियार नामा:- अब सवाल यह उठता है कि अगर इस तरीके से फर्जी कूट रचना कर कारनामा पंजीयन कार्यालय से आसानी से बिना जांच पड़ताल किए बन जाएगा. तो लोगों की जमीन पर जमीन दलालों का कब्जा इसी तरह हो जाएगा।धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र रचकर तैयार किए गए दस्तावेज पर पुलिस जल्द एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी। न्यूज़ बास्केट पिछले कई दिनों से मोपका चिल्हाटी लग्रा बिजौर बहतराई खमतराई के जमीन से सम्बंदित प्रकरण उजागर कर रहा है जिसमे जमीन दलाल की एहम भुमका है लोगो की जमीन हड़प कर उसे विवादित कर चुके ये दलाल महंगी गाड़ी में घूमते है और गुर्गे पाल कर अपनी इस करतुत को बेहिसाब अंजाम देते है इनका नाम और शक्ल याद कर लीजिये नही तो अपनी जमीन और पैसों से हाथ धो बैठोगे एक फर्जी मुख्तियार नामा से कई कई एग्रीमेंट कर ये लोगों को निरन्तर धोका देते आ रहे है

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
UncategorizedOctober 19, 2026निजी अस्पताल का कैसा ‘इलाज’, ड्रेसिंग में नवजात का अंगूठा ही काट डाला, मां ने पट्टी खुलते देख पकड़ा राज, अस्पताल में मचा हड़कंप, अब बदनामी का डर या जवाबदेही की बारी?
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
