
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें आइसक्रीम में कानखजूरा, चिप्स में मेंढक, और फ्लाइट के खाने में ब्लेड मिलने की घटनाएं दिखती हैं. ऐसी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, जहां लोग ट्रेन या रेस्टोरेंट के खाने पर ऐतराज जताते हुए वीडियो बनाते हैं. लेकिन ताजा मामले में ट्रेन के खाने में कॉकरोच मिलने की घटना सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है.
दरअसल, मामला एक शिरडी से मुंबई जा रहे वंदे भारत एक्सप्रेस का है. जहां एक परिवार ने वंदे भारत एक्सप्रेस का ये अनुभव सोशल मीडिया साइट X पर शेयर किया. परिवार के एक सदस्य रिक्की जेसवानी ने X पर लिखते हुए दावा किया की वंदे भारत में परोसी गई दाल में ‘मरा हुआ कॉकरोच’ मिला. उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी रिएक्शन देखने को मिले.
इसी बीच, X यूजर दिव्येश वानखेडकर ने इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें जेसवानी ने भी रीपोस्ट किया. इन तस्वीरों में IRCTC को टैग किया गया, जिसमें जेसवानी द्वारा दर्ज की गई शिकायत और दूषित दाल की तस्वीरें शामिल थीं. इसके साथ ही, वीडियो में जेसवानी के बेटे को भारतीय रेलवे के अधिकारी से ट्रेन में यात्रियों को परोसे गए खाने की क्वालिटी पर शिकायत करते हुए भी देखा गया.
वीडियो में वह कहते हैं, मैं दही नहीं खा सका. जब मैं खाना खा रहा था और दाल मेरे मुंह में थी, तो मेरी चाची ने बताया कि उसमें एक कॉकरोच मिला है. मेरे 80 साल के दादा ने भी वही खाना खाया. क्या आप लोग भी यही खाना खाते हैं?’
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
