चलती गाड़ी में दिव्यांग युवक से दूरव्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने यात्रा के दौरान बिलासपुर के एक दिव्यांग युवक के साथ ना केवल अभद्र व्यवहार किया। बल्कि मानवता को भी शर्मशार किया है। घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने मदन मोहन अग्रवाल के व्यवहार की निंदा की है। दिल्ली से 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली में स्पाईनल इंज्यूरी आपरेशन के बाद बिलासपुर निवासी युवक राहुल अग्रवाल अपने शहर के लिए रवाना हुए

ट्रेन में सवार होने के बाद राहुल ने अपनी परेशानी का जिक्र टीटीई से किया। युवक ने बताया कि दो दिन पहले स्पाइनल कार्ड का आपरेशन हुआ है। उन्हें अपर बर्थ अलाट हुआ है। संभव हो तो नीचे का बर्थ अलाट किया जाए। टीटीई ने परेशानी को समझते हुए नीचे की खाली साइड बर्थ पर राहुल अग्रवाल को बैठाया। टीटीई ने बताया कि बर्थ किसी दूसरे के नाम पर अलाट है। उनके आने पर चाहें तो बर्थ से म्यूच्यल कर सकते हैं। इसके बाद टीटीई चला गया।
ग्वालियर स्टेशन के आसपास जिसके नाम बर्थ अलाट था..वह सज्जन भी पहुंचे। उन्होने आते ही राहुल अग्रवाल को बर्थ खाली करने को कहा। राहुल ने अपनी पीड़ा को व्यक्ति के सामने रखा। और बताया कि वह बिलासपुर जा रहे हैं। ऊपर के बर्थ पर चढ़ना मुश्किल है। सम्भव हो सके तो वह ऊपर के बर्थ पर एडजस्ट कर लें।
सहयात्री ने बताया कि वह भी बिलासपुर जा रहे हैं। उनका नाम मदन मोहन अग्रवाल है। लेकिन ऊपर के बर्थ पर नहीं जाएंगे। बेहतर होगा कि बर्थ खाली कर दें। अन्यथा उन्हें पुलिस का सहयोग लेना पड़़ेगा। राहुल अग्रवाल ने अपनी परेशानियों का जिक्र मदन मोहन के सामने बार बार किया। बताया कि ऊपर बर्थ पर चढ़ना मुश्किल है। बावजूद इसके बिलासपुर के तथाकथित सम्मानित नागरिक मदन मोहन अग्रवाल ने कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया। इस दौरान उन्होने अपना रुतबा भी दिखाया। बताया कि अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। इसके पहले वह आपा खो दें..बर्थ खाली करें।
बावजूद इसके राहुल ने बार बार अपनी तकलीफ के बारे में बताया। व्हील चेयर भी दिखाया। यह भी बताया कि खड़े भी नहीं हो सकते हैं। मुश्किल से ट्रेन पर चढ़े है। उम्मीद है कि परेशानी को संमझेंगे। और दया भी करेंगे। इतना सुनते ही मदन मोहन उखड़ गए और विकलांग युवक को सीट से जबरदस्ती हाथ पकड़ कर उठा दिया। घटना रात्रि करीब 10 बजे की है।
इस दौरान ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने भी मदन मोहन अग्रवाल को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मदन मनमोहन ने किसी की भी बात सुनने से इंकार कर दिया। बार बार अपनी रसूक का हवाला देते रहे। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी है। इतना सुनते ही ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने मदन मोहन अग्रवाल को जमकर भला बुरा कहना शुरू कर दिया। अन्य कई यात्रियों ने राहुल अग्रवाल को अपना बर्थ देने की बात कही। लेकिन मदन मोहन अग्रवाल टस से मस नही हुए। यह जानते हुए भी कि राहुल अग्रवाल के परिवार को भी परिवार बिलासपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश में सम्मान की नजर से देखा जाता है। बहरहाल विकलांग सेवा के नाम पर धन और नाम कमाने वाले मदन मोहन अग्रवाल ( मारुति पेपर मार्ट) काली मंदिर के पास, तेलीपारा, बिलासपुर द्वारा अपने ही समुदाय के व्यक्ति राहुल अग्रवाल के साथ संवेदनहीन /अमानवीय व्यवहार से राहुल अग्रवाल का परिवार सदमें में है। वहीं यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने भी मदन मोहन को आड़े हाथ लेते हुए विकलांग की सेवा के नाम पर ढोंग करने वाला बताया है। मदन मोहन अग्रवाल के अमानवीय व्यवहार को लेकर शहर में भी चर्चा है। शहर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों ने घटनाक्रम को लेकर मदन मोहन अग्रवाल के व्यवहार की निंदा की है। कई लोगों ने तो मदन मोहन अग्रवाल को विकलांग चेतना परिषद से बाहर का रास्ता दिखाए जाने की भी बात कही है। अग्रवाल समाज पूरे विशव में सेवाभावी समुदाय के रूप में जाना जाता है देश मे किसे भी समुदाय का वयक्ति अग्रवाल समुदाय से ऐसे क्रूरतम / अमानवीय व्यहवार की अपेक्षा कभी नही किया ! मदन मोहन अग्रवाल ने अपने एसे अमानवीय व्यहवार से अग्रवाल समुदाय को कलंकित किया है ! अग्रवाल समुदाय के कुछ लोग इस घटना की निंदा करते है तथा पीड़ित मरीज राहुल अग्रवाल के साथ सुहानुभूति प्रगट करते है !

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…

