आर्बन बैंक में करोड़ों घोटालों की जांच की आंच में चुनाव रुका

बिलासपुर , आगामी 19 व 20 जनवरी 2022 को हावड़ा , भुनेश्वर , बिलासपुर रेलवे जोन के रेल कर्मचारियों की सोसायटी आर्बन बैंक का चुनाव अलीपुर कोर्ट ( हावड़ा ) के 22 दिसंबर के आदेश कारण रोक दिया गया , आर्बन बैंक चुनाव की अधिसूचना विगत 08 दिसंबर 2021 को जारी हुई नामांकन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर रखी गई थी इस चुनाव अधिसूचना की कमियों के विरोध में हावड़ा के रेलवे कर्मचारी जो आर्बन बैंक के शेयर धारक ने अलीपुर कोर्ट में याचिका दायर कर आर्बन बैंक के संचालन व चुनाव प्रणाली में निम्नलिखित आपत्ति दर्ज की :- आर्बन बैंक एक पंजीकृत समिति है जिसका गठन रेलवे के तीनों जोनों के कर्मचारियों द्वारा किया गया है यहां यह उल्लेख करना उचित होगा बैंक समिति का पिछला चुनाव नवंबर 2010 में हुआ था , जो 2015 में समाप्त हो गया हो गया था क्योंकी कार्यकाल केवल पांच वर्ष का था ,वर्तमान चुनाव का संचालन कार्यकाल खत्म हो चुके समिति के सदस्यों के द्वारा कराना असंवैधानिक है , बिना निर्वाचन क्षेत्र व सही मतदाता सूची के बिना गलत आरक्षण के यह चुनाव होना शेयर धारकों के साथ अन्याय होगा !
आर्बन बैंक घोटालों की जांच केन्द्रीय रेलवे सर्तकता आयोग से कराने की मांग के साथ ही वर्तमान समिति के द्वारा सालाना लाभांश का शेयरधारकों को नियमानुसार प्रतिवर्ष वितरण नहीं करना अर्बन बैंक के पैसे का दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं साथ ही जिन शेयरधारकों को विगत 5 वर्षों में लाभांश दिया जाना था उनमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं उनके लाभांश के पैसे का गोलमाल करना जैसे आरोप इन समिति के ऊपर लगे हुए हैं आता है शेयरधारकों की मांग है वर्तमान चुनाव को रोकते हुए वर्तमान समिति को बर्खास्त कर, केंद्रीय रेलवे सतर्कता आयोग के द्वारा निम्नलिखित भ्रष्टाचार पर जांच कर, रेलवे प्रशासन द्वारा गठित चुनाव समिति गठित कर जल्द से जल्द अर्बन बैंक चुनाव कराया जाए अलीपुर कोर्ट द्वारा याचिका के दावे को सही मानते हुए अगले 24 जनवरी तक सुनवाई की तिथि देते हुए वर्तमान अर्बन बैंक चुनाव के किसी भी गतिविधियों का संचालन पर रोक लगा दी है
अर्बन बैंक द्वारा 2014 से लेकर 2021 तक रेल कर्मियों का डेविडेंट का पैसा न देकर रेल कर्मचारियो के पैसों का घोटाला किया गया जिसकी जॉच रेल प्रशासन एवम चीफ़ विजिलेंस कैमिशनर के द्वारा जांच की जानी चाहिए।
गोपी राव
जोनल प्रवक्ता
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर कांग्रेस
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…


