
00 मीडिया ने मामला उजागर हुआ तो निगम प्रशासन ने दीबार पुतवा लिखा दिया आधिपत्य
00 मंत्री समर्थक नेता का नाम सामने आया तो खड़े कर दिए हाथ
00 कब्जा मुक्त कराए गया दुकानो का निकाल दिया टेंडर
बिलासपुर,,, कोई कब्जा करके किराया खा जाए क्या मतलब अब तो अपना हो गया! मामला मोपका चौक पर पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित बेशकीमती जमीन पर 10 शटर वाले 9 दुकानों का है! आरोप है! कि भाजपा नेता और मंत्री के करीबी ने पूरा खेल खेला पर सब गड़बड़सडबड़ हो गया!

व्यावसायिक परिसर आधिपत्य नगर पालिक निगम
न्यूज़ बास्केट की खबर के बाद निगम प्रशासन द्वारा आधिपत्य में ली गई व्यवसायिक परिसर की दुकाने
इन तस्वीरों में लेंटर वाले व्यवसायिक 5 दुकानों का जो काम्प्लेक्स दिखाई दे रहा वहॉ बगल और पीछे मिलाकर 9 दुकाने है! इनमे से एक दुकान में दो शटर है! मोहल्ले के किसी भी नागरिक से पूछ लीजिये मोपका चौक पर सड़क से लगे इस जमी पर सालों से एक बोर्ड लगा था! जिस पर लिखा था! कि यह भूखण्ड पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित है!
इन्हें कुछ नही पता-
डायलॉग गब्बर सिंह स्टाइल जरूर है! पर ये हकीकत है! जोन क्रमांक 7 कमिश्नर को नही पता कि यह जमीन पटवारी कार्यालय के लिए आरक्षित है! पर इससे दुर्भाग्यजनक बात और क्या हो सकती है! कि मोपका-चिल्हाटी इलाके के जमीनों का खाता बही और हिसाब किताब रखने वाले पटवारी तक को पता नही! जिनके भरोसे मोपका चिल्हाटी के नागरिक निश्चिंत है!
ये भी पता नही
इलाके के बच्चे बच्चे तक ने देखा कि यहां निर्माण किसने कराया! इलाके में इस बात की चर्चा भी जोरो पर है! कि किसने दुकानो को किराए पर देने 50-50 हजार की पगड़ी ली! मामला गड़बड़ाने पर लोग पैसा वापस लेने अब उनके चक्कर काट रहे पर जिम्मेदार अफसरों को इसका भी पता नही!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
