
बिलासपुर,,, शहर के चर्चित होटल हेवेंस पार्क के बार का लाइसेंस निलंबित होने के कुछ घंटों बाद ही होटल में जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है!
पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नगद और ताशपत्ती को बरामद किया हैं! गौरतलब है कि आबकारी विभाग की टीम ने 7 दिसंबर को होटल हेवेंस पार्क के बार में छापा मारकर हरियाणा की शराब बरामद की थी! इस पर कलेक्टर ने बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया! शनिवार सुबह आबकारी विभाग ने बार को सील कर दिया! लेकिन कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर ही होटल में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिली जिस पर शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर तारबाहर थाना और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा! होटल के एक कमरे में छह लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए!
आरोपियों में रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 34 साल ओम नगर, शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल मौर्या बाडी शनिचरी, ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा उम्र 35 साल रामाग्रीन सिटी, सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल कपिल नगर सरकंडा, मनीष पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा, विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल डोमेनोज के सामने सकरंडा, शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल चांटापारा शामिल हैं! इन सभी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये नगद जब्त किए गए! पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है! होटल की इन अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस अब गहन जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
