बिलासपुर:- बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा मैं आज कुछ वर्दीधारी पहुंचे हुए थे, जिसके विरोध में अब सिख समुदाय और गुरुद्वारा प्रबंधन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य थाना सिटी कोतवाली का घेराव करने की योजना बना चुके है। जानकारी देते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि, उन्हें सेवादारों से जानकारी मिली कि, आज थाना कोतवाली के दो सिपाही गुरुद्वारे में आए हुए थे और बलबीर सिंह छाबड़ा के खिलाफ पूछताछ कर रहे थे।
और उन्हें सिटी कोतवाली कि थाना प्रभारी ने भेजा था। जबकि इस मामले में गुरुद्वारा समिति प्रबंधन को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है लेकिन फिर भी जब इस मामले में समिति प्रबंधन और गुरुद्वारा से जुड़े लोगों से जानकारी ली गई तो ऐसी किसी भी अभद्र व्यवहार से सभी ने साफ-साफ इंकार कर दिया। लेकिन जिस तरह वर्दीधारी पवित्र गुरुद्वारे के अंदर गए थे वह पूरी तरह अशोभनीय है और इसके विरोध में कल सिख समाज और गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा थाना कोतवाली का घेराव किया जाएगा इसके अलावा आईजी एसपी कलेक्टर समेत थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की पूर्ण रूप से जांच की मांग की जाएगी और असामजिक तत्त्व के घिनौने खेल का पर्दा फाश करके उसे सलाखों के पिछे भेजा जाएगा ।सेंट्रल गुरुद्वारा समिति गोड़पारा के अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरा मामला राजनीतिक षड्यंत्र और आपसी लड़ाई के बीच का नजर आ रहा है लेकिन जिस तरह गुरुद्वारा में बिना समिति से चर्चा किए बिना सेवादार को खोजा गया वह समाज को अपमानित करने वाला प्रतीत हो रहा है। जिस तरह की शिकायत की गई है उसमें शिकायतकर्ता का भी साफ उल्लेख नहीं किया गया है और ना ही किसी सबूत को दर्शाया गया है यह पूरी तरह आपसी सौहार्द को खराब करने वाली स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई है। सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा यह मांग करता है कि। मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच की जाए और अगर बलबीर सिंह के खिलाफ की गई शिकायत झूठी निकलती है तो इस पर न्याय संगत कार्रवाई की जानी चाहिए।

About Author
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
