
रायपुर,,, दिनांक 05 जून 2025 की रात्रि थाना डीडी नगर क्षेत्र के महादेव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड में कुछ लड़के-लड़कियों के बीच विवाद एवं मारपीट का वीडियो वायरल हुआ! जांच के दौरान दोनों पक्षों पर BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया!
लड़कियों के बीच थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड के पास लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके जांच पर उक्त घटना के प्रार्थियां के थाना उपस्थित आने पर मारपीट करने वाले लड़कों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा दूसरे पक्ष के शिकायत पश्चात अपराध क्रमांक 233/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित 05 लड़कियों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तथा घटना का वायरल वीडियो की जांच हेतु मोबाईल चेक किया गया। घटना में संलिप्त युवतियों के अनैतिक व्यापार में संलिप्तता के संबंध में पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचना की तस्दीकी हेतु मोबाईल चेक करने के दौरान वाट्सअप चेक करने पर इन सभी लड़कियों के मोबाईल से अनैतिक व्यापार में संलिप्तता होने के संबंध में फोटो एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ चैटिंग मिला। विभिन्न ग्राहकों के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजने के संबंध में चैटिंग एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ मिला। उक्त घटना अनैतिक व्यापार से संबंधित होने का साक्ष्य सिद्ध पाये जाने से प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1656 के तहत कार्यवाही करते हुए 05 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 03 युवतियां फरार है। मामले में विवेचना जारी है।
प्रकरण में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर तथा श्री राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक आईयीसूएडब्ल्यू श्रीमती रूचि वर्मा तथा थाना प्रभारी डीडी नगर के निर्देशन में थाना डीडी नगर स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनैतिक व्यापार करने वाली 05 युवतियों को गिरफ्तार किया जाकर सराहनीय कार्य किया गया।
उक्त प्रकरण में 08 युवतियों को आरोपी बनाया गया है! जिसमें 05 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
