
बिलासपुर,,,, बिलासपुर रेल हादसे में घायल हुई D.P विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई है! महविश का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था! एक सप्ताह से डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे! लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया! इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है!
महविश बीएससी गणित की छात्रा थी...
महविश परवीन बिलासपुर स्थित D.P विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी! वह पढ़ाई में होनहार भी थी! और हाल ही में अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जांजगीर गई हुई थी! शादी के बाद वह 4 नवंबर को कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन से वापस लौट रही थी! तभी यह भीषण रेल हादसा हुआ!
महिला कोच में सवार थी छात्रा...
जानकारी के अनुसार, महविश ट्रेन के महिला कोच में सवार थी! जब ट्रेन लालखदान स्टेशन के बाद मालगाड़ी से टकराई, तो उसका डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया! हादसे के दौरान महविश के दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे! उसके पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर, कॉलर बोन और पसलियों की हड्डियां टूट गईं थीं!
इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान…
हादसे के तुरंत बाद महविश को सिम्स अस्पताल लाया गया था! जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया! डॉक्टरों की टीम ने एक सप्ताह तक लगातार उसका इलाज किया… लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह जिंदगी की जंग हार गई!
परिवार और कॉलेज में शोक की लहर…
महविश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसर गया! D.P विप्र कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्रों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है! कॉलेज प्रशासन ने कहा कि महविश एक अनुशासित और मेधावी छात्रा थी! जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी!
मृतकों की संख्या 12 तक पहुंची…
इस रेल हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है! जबकि कई घायल अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं! रेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार घायलों के इलाज और परिवारों की मदद में जुटी हुई हैं;
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
