
बिलासपुर पत्नी की चरित्र पर शंका करते हुए पति ने प्रेमी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी को लोहे की गडासर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 21.अप्रैल को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिली कि ओंकार फार्म हाउस में रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव 48 साल साकिन बेलटुकरी का शव जमीन में पड़ा हुआ है। शव चारपाई के अंदर जली हुई स्थिति में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर थाना कोटा में धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस अंधे कत्ल को सुलझाने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने विवेचना कार्यवाही के दौरान लगातार गांव में कैंप किया, सैकड़ो लोगों से पूछताछ भी किया गया। आसपास गांव के संदिग्धों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ किया गया। घटनास्थल के आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ के दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई। जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा। मुखबिर की सूचना के आधार पर भी उसकी एक्टिविट संदिग्ध लगी। तब संदेही भगेला केंवट घोघाडीह निवासी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर रामफल यादव की लोहे की गडासर (चापट) से वारकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल से मृतक को जला देना स्वीकार किया।
आरोपी से हत्या में प्रयुक्त गडासर (चापट), पहने हुए बनियान, डीजल का डब्बा जप्त कर लिया गया है। मामले में आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर 05.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय और थाना स्टाफ़ की सराहना की है।
आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह, एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, आर. तरुण केसरवानी, वीरेंद्र गंधर्व, थाना कोटा से प्र.आर.रविंद्र मिश्रा, आरक्षक भोप साहू, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
