
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के तखतपुर पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज लूट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था! और दूसरे राज्य फरार होने की तैयारी में था!
घर के आंगन में हुई थी लूट की वारदात…
घटना 23 अप्रैल 2023 की है! पीड़िता अपने घर के आंगन में अपने दृष्टिहीन पुत्र के साथ बैठी थी! इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे! एक युवक बाइक पर बैठा रहा… जबकि दूसरा युवक मोबाइल पर फोटो दिखाने के बहाने महिला के पास पहुंचा और गले में पहना करीब 8 से 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र छीनकर मौके से फरार हो गया!
लंबे समय से चल रही थी आरोपी की तलाश…
पीड़िता की रिपोर्ट पर तखतपुर थाना में धारा 392 एवं 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी! मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था! जबकि दूसरा आरोपी संजू साहू लगातार फरार चल रहा था!
कबीरधाम से गिरफ्तारी…
लगातार पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संजू साहू ग्राम सिलपहरी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम में छिपकर रह रहा है! और वहां से फरार होने की योजना बना रहा है! सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…!
पूछताछ में जुर्म स्वीकार…
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया! आरोपी ने बताया कि लूटे गए मंगलसूत्र को बेचकर प्राप्त रकम में से अधिकांश खर्च कर दी गई थी! आरोपी के पास से शेष राशि जब्त की गई है!
अन्य आरोपी की तलाश जारी…
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
