
बिलासपुर,,, जिले के ग्राम हरदी के पास फिर से गौ हड्डियों और मांस के टुकड़ों का अवैध व्यापार उजागर हुआ है! जो डेड साल पहले पुलिस प्रशासन और गौ सेवकों की संयुक्त कार्रवाई में यहां गौ मांस और हड्डी व्यापार केंद्र पर छापेमारी कार्यवाई की गई थी! जिसमें कई अपराधियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध भी किए गए थे! अब, एक बार फिर उसी इलाके में गौ माता की हड्डियाँ और मांस के टुकड़े गाड़ियों पर मिले हैं! जो एक गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं!
गौ सेवकों द्वारा पकड़े गए दो अपराधियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि वे लगभग 60-70 गौवंश की हड्डियाँ लेकर जा रहे थे! इन अपराधियों ने बताया कि वे हड्डियों को बिलासपुर के पास स्थित ग्राम हरदी से लेकर धरसींवा के पास मेराज फर्टीलाइजर नामक कंपनी में सप्लाई करने जा रहे थे! सवाल यह उठता है! कि क्या फर्टीलाइजर कंपनियां गौ हड्डियों का इस्तेमाल करती हैं! और क्या यह एक कानूनी व्यापार है!
गौ सेवकों और स्थानीय लोगों का कहना है! कि इस कंपनी पर जांच होनी चाहिए! और ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए! यह भी पूछा जा रहा है! कि राज्य सरकार इस मामले में सक्रिय क्यों नहीं है! और गौ हड्डी और मांस के अवैध व्यापार पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती!
गौ सेवकों का कहना है! कि बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ और कोरबा जैसे शहरों में जहां मृत गायों को दफनाया जाता है! वही प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू होनी चाहिए! इसके अलावा, उन्होंने मांग की है! कि रायपुर से लेकर सिमगा तक के बीच स्थित हड्डी गोदामों और गौ मांस के व्यापार पर पाबंदी लगाई जाए!
गौ सेवकों ने प्रशासन और सरकार से एक माह के भीतर कार्रवाई की मांग की है! वरना वे स्वयं इन गोदामों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे! उनका कहना है! कि यदि एक महीने में इन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई! तो वे सख्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं!
यह घटना न केवल गौ सेवा से जुड़े लोगों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है! अगर समय रहते इस अवैध व्यापार पर काबू नहीं पाया गया! तो इसके परिणाम दूरगामी हो सकते हैं! अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में किस प्रकार की कार्रवाई करता है! और क्या गौ सेवकों की मांगों को गंभीरता से लिया जाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
