
बिलासपुर,,,, जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के शासकीय और अशासकीय सीबीएसई और सेजस स्कूलों के प्रचारियों की बैठक आयोजित की! बैठक का उद्देश्य पिछले वर्षों में स्कूलों के खराब रिजल्ट के मद्देनजर आगामी प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा करना था! उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनसे छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके!


जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में उपस्थित प्रचारियों को यह समझाया कि कैसे शिक्षक बच्चों को प्रोत्साहित करके उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं!खासकर प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को यह समझाने की आवश्यकता है! कि वे किस तरह से प्रश्नों के उत्तर लिखकर अधिक से अधिक अंक अर्जित कर सकते हैं! उन्होंने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि मुख्य परीक्षा में किस प्रकार की तैयारी करनी चाहिए!और परीक्षा के दौरान किन-किन पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए!

उन्होंने शिक्षा विभाग के मिशन 90+ पर भी जोर दिया और कहा कि यह मिशन शासन और प्रशासन दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है! इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों से समेकित प्रयास की आवश्यकता है! उन्होंने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा के कापियों की जांच विद्यालय स्तर पर की जाएगी! ताकि विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा से पहले सही दिशा मिल सके और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें!

जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि शिक्षा विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूल जिले के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं! इसके समाधान के लिए शासन से दिशा निर्देश मांगे जा रहे हैं! उन्होंने बताया कि हाल ही में 168 शिक्षकों की भर्ती सेजस स्कूलों में की गई है! जिससे जिले में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या हो गई है! जहां कहीं भी शिक्षकों की कमी महसूस हो रही है! वहां नई व्यवस्था बनाई जा रही है! ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे!

इस प्रकार, शिक्षा विभाग जिले में बच्चों के अच्छे परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है! प्री बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से पहले तैयारी करने का एक अच्छा मौका मिलेगा!और इस प्रक्रिया से शिक्षा का स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
